सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reservation roster for the post of Pradhan released in Dharampur block

Mandi News: धर्मपुर ब्लॉक में प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
Reservation roster for the post of Pradhan released in Dharampur block
विज्ञापन
रोस्टर जारी होने के बाद पंचायत स्तर पर चुनावी माहौल गरमाने लगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विकास खंड धर्मपुर की सभी 58 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस रोस्टर के जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और पंचायत स्तर पर चुनावी माहौल गरमाने लगा है।
प्रशासन की ओर से जारी सूची में पंचायतों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए छह पंचायतें आरक्षित हैं। इनमें लंगेहड़, ब्रांग, लौगणी, टौर जाजर, चनौता और ठाना (बरोटी) शामिल हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए भी छह पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें सरस्कान, घनाला, सिद्धपुर, पिपली (भराडी), चौकी और स्योह शामिल हैं। महिलाओं के लिए 23 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें कून, कुमहारडा, खनौड़, कोट, रोसो, नेरी, बनेरडी, गवैला, बसंतपुर (रसैण), जोढ़न, कांगो का गैहरा, धलारा, बिंगा, ततोहली परडाणा, सजाओ पिपलू, डरवाड़, टोर खोला, सकलाना, पैहड़, गरोडू, गियुण, भूर और टिहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 23 पंचायतें अनारक्षित (सामान्य) हैं। इनमें कोठुआ, बहरी, तन्यार, बनाल, सधोट, दबरोट, सरौण, तनेहड़, सरी, सोहर, बैरी (अप्पर), देवगढ़, हुक्कल, ध्वाली, घरवासडा, कमलाह, समौड़, भदेहड़, ग्रियोह, पपलोग, भरौरी, चोलथरा और चसवाल शामिल हैं। रोस्टर जारी होने के बाद अब संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने में जुट गए हैं। धर्मपुर ब्लॉक में इस बार महिला आरक्षण की संख्या अधिक होने से कई पंचायतों में नए चेहरे सामने आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आरक्षित वर्गों को भी नेतृत्व का अवसर मिलने से ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed