सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Responsibilities assigned to youth for Suket Devta fair

Mandi News: सुकेत देवता मेले के लिए युवाओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to youth for Suket Devta fair
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी की बैठक रविवार को विश्राम गृह सुंदरनगर में प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए युवा देवलुओं को कमेटी के साथ जोड़ा जाए, ताकि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से आयोजन को और अधिक सफल बनाया जा सके। बैठक के दौरान सभी नए सदस्यों को कमेटी की विभिन्न उप-समितियों के साथ कार्य करने के लिए सम्मिलित किया गया। युवा देवलुओं के रूप में नए सदस्यों प्रियांशु, आयुष, रिजुल, आयुष गालव, सौर्य, कशिश, अंकुश, नकुल और प्रदीप मिन्हास को सुकेत सर्व देवता कमेटी की उप समितियों में शामिल किया गया। डॉ. अभिषेक ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सुकेत देवता मेला को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने में सहायता मिलेगी। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों में उपप्रधान देवकीनंदन, आचार्य रोशन, प्रेम पुजारी, सचिव जय राम सहित सदस्य रामदास, श्यामलाल, रूपलाल, युधिष्ठिर, तिलक राज, धनदेव, रमेश तथा नानक चंद उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed