सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road blockade if demands are not met by June 24: Man Singh

24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम : मान सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road blockade if demands are not met by June 24: Man Singh
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग छठे दिन भी जारी, धर्मपुर में गरजी यूनियन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पथ परिवहन निगम चालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 जून तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 25 जून को प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के डीए, ओटीए, एनओए और 2016 वेतन आयोग का एरियर लंबे समय से लंबित है, जिससे उनका धैर्य टूट रहा है और वे आंदोलन को मजबूर हैं। रविवार को एचआरटीसी धर्मपुर इकाई में छठे दिन भी गेट मीटिंग हुई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने लंबित वित्तीय देयों के शीघ्र भुगतान की मांग दोहराई। कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed