{"_id":"69db9fcedfdb41ecea04c569","slug":"schemes-are-on-paper-farmers-are-not-getting-benefits-devraj-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192806-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाएं कागजों में, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ : देवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाएं कागजों में, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ : देवराज
विज्ञापन
विज्ञापन
लूणापानी में किसानों ने समस्याओं पर की चर्चा
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन की बल्ह इकाई की बैठक लूणापानी में खंड प्रधान देवराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसान लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं और जमीनी स्तर पर किसानों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
आरोप लगाया है कि कुछ लोग पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल योजना के तहत आने वाला पानी कुछ व्यक्तियों की ओर से अपने निजी उपयोग, विशेषकर खेती व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते गांव के कई घरों तक नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। संवाद
Trending Videos