सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM sought answers on pending cases

Mandi News: एसडीएम ने लंबित मामलों पर मांगा जवाब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
SDM sought answers on pending cases
विज्ञापन
सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर किया मंथन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक शनिवार को उपमंडलाधिकारी गोहर देवीराम की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में हुई। इसमें में विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान गोहर थाना में दर्ज एट्रोसिटी के दो मामलों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। समिति ने इन मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए सवाल उठाया कि आखिर ये मामले अभी तक लंबित क्यों हैं, इस पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में बताया गया कि हाल ही में गोहर स्कूल के प्रांगण में हुए झगड़े से संबंधित एट्रोसिटी का मामला करीब चार माह से लंबित है। समिति ने इस बात पर भी चिंता जताई कि गोहर पुलिस अभी तक इस मामले में अदालत में चालान पेश नहीं कर पाई है। इस पर सतर्कता समिति ने पुलिस विभाग के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि अत्याचार के मामलों में कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है।
बताया गया कि इस वर्ष गोहर थाना में एट्रोसिटी के कुल दो मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें पहला मामला स्थानीय गोहर स्कूल का जबकि दूसरा मामला साथ लगती शाला पंचायत का है। दोनों ही मामलों में पुलिस की धीमी प्रक्रिया के कारण अभी तक फाइलों में मामले लंबित पड़े हुए हैं। उपमंडलाधिकारी ने दोनों मामलों को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी दिवाकर, सामाजिक शिक्षा एवं कल्याण प्रसार अधिकारी योगराज शर्मा, सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, राज्य स्तरीय संत रविदास कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य यदोपति, गगन शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed