सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seeing a man drowning, the former head jumped into the canal and saved his life.

Mandi News: व्यक्ति को डूबते देख पूर्व प्रधान ने नहर में छलांग लगा बचाई जान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seeing a man drowning, the former head jumped into the canal and saved his life.
विज्ञापन
रस्सी फेंकने पर भी डूब रहे व्यक्ति ने नहीं पकड़ी तो पूर्व प्रधान नेे बचाव के लिए लगाई छलांग
Trending Videos

सुबह करीब सवा आठ बजे बग्गी के निकट रठोआ में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/बग्गी। नाचन क्षेत्र के रठोआ के निकट ब्यास सतलुज लिंक परियोजना की नहर में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। व्यक्ति को नहर में डूबते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर में छलांग लगा डूब रहे व्यक्ति को रस्सियों के सहारे बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे बग्गी और सुंदरनगर के बीच रठोआ के निकट एक शख्स ने ब्यास सतलुज लिंक परियोजना की नहर में छलांग लगा दी। इन दिनों नहर में पानी कम है और ठहरा हुआ है। नहर किनारे दो तीन लोग खड़े हो कर आवाज लगा रहे थे। इसी बीच पत्नी को बग्गी छोड़ कर गाड़ी से वापस आ रहे पूर्व प्रधान बालक राम ने जब व्यक्ति को डूबते हुए देखा तो उससे रस्सी का इंतजाम किया। रस्सी को नहर में डूब रहे व्यक्ति के पास फेंका गया। लेकिन, बार बार रस्सी फेंकने पर भी व्यक्ति ने रस्सी को नहीं पकड़ा। तब बालक राम ने नहर में छलांग लगा दी। रस्सी के सहारे ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। ठंड से कांप रहे व्यक्ति को राहत प्रदान करने के लिए वहां नहर किनारे आग जलाई गई। स्थानीय लोगों ने उसे पहनने के लिए कपड़े भी दिए। घरवाड़ा निवासी व्यक्ति को बार-बार पूछने पर भी उसने नहर में छलांग लगाने के बारे में कुछ नहीं बताया। पूर्व प्रधान ने घरवासड़ा में उसके भाई से मोबाइल फोन पर संपर्क साध कर मौके पर बुलाया और उसे उसके साथ भेज दिया। पूर्व प्रधान बालक राम ने इससे पहले भी नहर में आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली तीन महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डाल कर बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed