{"_id":"69b9431381028c42660b83f9","slug":"sheetal-sharma-of-sarkaghat-received-the-energy-jyoti-pangana-award-in-chandigarh-mandi-news-c-90-1-ssml1025-189459-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट की शीतल शर्मा को चंडीगढ़ में मिला ऊर्जा ज्योति प्रांगण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट की शीतल शर्मा को चंडीगढ़ में मिला ऊर्जा ज्योति प्रांगण सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला:
ज्योतिषाचार्य डॉ. लेखराज शर्मा से ली है ज्योतिष शास्त्री की तालीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के लोअर डबरोग निवासी ज्योतिषाचार्य शीतल शर्मा को चंडीगढ़ में आयोजित ऊर्जा ज्योतिष प्रांगण सम्मान समारोह में उनके ज्योतिष क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्र उन्हें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से देश-विदेश से आए विद्वानों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में कटारिया ने अपने अभिभाषण में शीतल शर्मा को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि आज महिलाएं भी ज्योतिष क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों से अच्छी तरह अवगत हैं। शीतल शर्मा को इससे पूर्व भी उनके कलात्मक योगदान के लिए कई विशेष सम्मान मिल चुके हैं। इनमें अमर उजाला ज्योतिष ब्रह्मकमल, अमर उजाला ज्योतिष गौरव और ज्योतिष श्री चक्र सम्मान शामिल हैं।
शीतल शर्मा ने अपनी प्रारंभिक और बारहवीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने रवींद्र नाथ टैगोर कॉलेज सरकाघाट से की। इसके बाद उन्होंने एमसीए पंजाब विश्वविद्यालय और पीजीडीसीए हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से शिक्षा ग्रहण की तथा आचार्य की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। ज्योतिष शास्त्र में उन्होंने जय शाखा ज्योतिष निकेतन जोगिंद्रनगर से प्रशिक्षण लिया। शीतल शर्मा के ज्योतिषीय गुरु डॉ. लेखराज शर्मा हस्तरेखा विशेषज्ञ हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा एमबीबीएस कर रहा है, जबकि बेटी ने बीडीएस पूरी कर ली है। शीतल ने अपनी सफलता का श्रेय पति दीपक शर्मा और अपने गुरुजनों को दिया।
Trending Videos