सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siddharth Rao was chosen as Mr., Kumkum as Miss Farewell.

Mandi News: सिद्धार्थ राव मिस्टर, कुमकुम मिस फेयरवेल चुनीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Rao was chosen as Mr., Kumkum as Miss Farewell.
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गोपालपुर में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के मुख्याध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने की।
Trending Videos

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। स्टाफ सदस्य संतोष, अनीता, अरुणा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिद्धार्थ राव को मिस्टर फेयरवेल और कुमकुम को मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर प्रवक्ता रेखा चंदेल, राजीव चंदेल, व्यावसायिक प्रशिक्षक सुभाष शर्मा, रीना व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed