{"_id":"69a1757dac9979c76b007605","slug":"pending-cases-will-be-settled-in-the-mediation-campaign-mandi-news-c-90-1-mnd1001-187524-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मध्यस्थता अभियान में लंबित मामलों के होंगे निपटारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मध्यस्थता अभियान में लंबित मामलों के होंगे निपटारे
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से जिले में शुरू होगा मध्यस्थता 2.0 अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी की ओर से न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए एक जुलाई से मध्यस्थता 2.0 अभियान शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से दीवानी, पारिवारिक, बैंकिंग, राजस्व तथा अन्य सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मध्यस्थता पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक कायस्थ ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करने तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने में मध्यस्थता एक प्रभावी और व्यावहारिक माध्यम है। इस प्रक्रिया से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा आपसी संबंधों में भी सौहार्द बना रहता है। अभियान का उद्देश्य आमजन में वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवस्था से जोड़ना है।
मध्यस्थता पैनल के लिए सेवानिवृत्त प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारी, बैंक एवं बीमा कंपनियों के सेवानिवृत्त अधिकारी, सेवानिवृत्त शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य अनुभवी एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एक सप्ताह के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के कार्यालय में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Trending Videos