सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jaundice outbreak continues in Gohar, 4 new patients, number reaches 186

Mandi News: गोहर में पीलिया का प्रकोप जारी, 4 नए मरीज, 186 हुई संख्या

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Jaundice outbreak continues in Gohar, 4 new patients, number reaches 186
विज्ञापन
ज्यूणी खड्ड में सीवेज डालने का मामला पहुंचा एसडीएम के दरबार
Trending Videos

जलशक्ति विभाग ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड के गोहर में पीलिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र में पीलिया से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है। वहीं, ज्यूणी खड्ड में फैलाई जा रही गंदगी व सीवेज टैंक खाली करने का मामला अब एसडीएम के दरबार पहुंच गया है। जलशक्ति विभाग ने इस संबंध में एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है। उधर, बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है। वहीं, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दत्त राम ने बताया कि ज्यूणी खड्ड में सीवेज डालने के मामले में एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को छह पेयजल सैंपल जांच को भेजे हैं। चार बग्गी व दो मंडी लैब को भेजे गए हैं।
सीनियर केमिस्ट अपराजिता ने दिए क्लोरीनेशन के टिप्स
गोहर क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मंडी से पहुंचीं सीनियर केमिस्ट अपराजिता ने गोहर में वाटर गार्ड के साथ विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता और क्लोरीनेशन की सही प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने वाटर गार्ड्स को क्लोरीन की निर्धारित मात्रा, घोल तैयार करने की विधि और नियमित जांच की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed