सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six transformers shut down due to rain, darkness prevails in 45 villages

Mandi News: बारिश से छह ट्रांसफार्मर बंद, 45 गांवों में पसरा अंधेरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
Six transformers shut down due to rain, darkness prevails in 45 villages
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को भी दोपहर के समय बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते डलहौजी, भरमौर और भटियात क्षेत्र के छह ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। सलूणी क्षेत्र में भी तीन ट्रांसफार्मर बाधित होने से करीब 15 गांवों में अंधेरा पसर गया। जानकारी के अनुसार जिले में पिछले चार दिन से लगातार दोपहर बाद बारिश हो रही है। इससे प्रचंड ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सर्दियों के मौसम में इस बार बारिश कम हुई। लिहाजा, अब अप्रैल में बारिश शुरू हुई। इससे निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो रहा है। दूसरी तरफ बाधित हुए ट्रांसफार्मरों को बहाल करने के लिए बिजली बोर्ड की टीमें जुट गई हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार देर शाम तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। नौ ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब 45 गांवों में अंधेरा पसर गया है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के कारण प्रभावित व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed