सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siya Murder Case Accused Mother Questions Police Investigation Theory

सिया हत्याकांड: आरोपी की मां ने पुलिस जांच थ्योरी पर उठाए सवाल, कहा- दबाव में लाकर आरोप कबूलने की न हो कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सिया हत्याकांड में गिरफ्तार विकास पटियाल की माता सुनीता ने कहा कि यदि उनका बेटा आरोपी है तो उसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जाएं और दोष सिद्ध होने पर उसे फांसी की सजा दी जाए। सुनीता ने कहा कि उनका परिवार पीड़ित पक्ष के साथ है और न्याय चाहता है। पढ़ें पूरी खबर...

Siya Murder Case Accused Mother Questions Police Investigation Theory
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सिया हत्याकांड में गिरफ्तार विकास पटियाल की माता सुनीता ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हैं। इस मामले में आरोपी के पुलिस पूछताछ में हुए खुलासे के बाद मां सुनीता ने कई सवाल उठाए हैं। कहा कि यदि उनका बेटा आरोपी है तो उसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जाएं और दोष सिद्ध होने पर उसे फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस साक्ष्यों के बेटे को दबाव में लाकर कुछ भी कबूल करवाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Trending Videos

सुनीता के अनुसार वारदात वाले दिन वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से घास लेने चली गई थीं। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि उस दिन विकास का मां से झगड़ा हुआ और वह घर से नाराज होकर निकला था। उनका कहना है कि घटना से पहले गांव की दो महिलाओं का विकास से सामना हुआ था, लेकिन वह उनके सामने से सिर झुकाकर निकल गया। अगर उसका इरादा किसी की हत्या का होता तो वह उस समय भी कुछ कर सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि उनके बेटे ने इतनी बड़ी वारदात की है तो पुलिस को खून से सने कपड़े, हुड और दराट जैसे सबूत स्पष्ट रूप से सामने लाने चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस रिमांड या लोगों के दबाव में आकर उनका बेटा चुप्पी तो नहीं साधे हुए है।

सुनीता ने कहा कि उनका परिवार पीड़ित पक्ष के साथ है और न्याय चाहता है। यदि तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह साबित होता है कि विकास ने किसी के कहने पर भी यह कृत्य किया है, तो उसके लिए फांसी की सजा भी कम नहीं होगी। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि विकास का पहले किसी से झगड़ा, रंजिश या आपराधिक इतिहास नहीं रहा है और वह स्वभाव से कम बोलने वाला था।

सच्चाई को तथ्यों के साथ सामने लाया जाए : प्रकाश चंद
बाबा प्रेम नाथ कुटिया गोपालपुर के साथ लगते मकान मालिक प्रकाश चंद ले बताया कि विकास पटियाल ने डेढ़ साल से कुटिया की तरफ नहीं आता था। यहां से करीब सौ मीटर ऊपर टीर से होता हुआ गोपालपुर की तरफ कभी कभार जाता था। वह किसी से बात नहीं करता था अगर कहीं किसी कारण किसी से बात करता भी था तो बहुत ही कम करता था। हत्या में उसका नाम आने पर स्तब्ध हैं। सच्चाई को तथ्यों के साथ सामने लाना चाहिए। गोपालपुर इलाके में पुलिस को गश्त बढा देनी चाहिए।

हमारी दुनिया उजड़ गई : जोगिंद्र सिंह
मृतिका सिया गुलेरिया के पिता जोगिंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि हमारी दुनिया उजड़ गई है। आरोपी को पकड़ लिया है। इसके लिए हम संतुष्ट हैं। अभी तक कोई शिकायत किसी से नहीं है यदि कुछ कमी आगे नजर आएगी तो जरूर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed