सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Small scale industries and sales mart to be set up in Padchhu

Mandi News: पाड़छु में लघु उद्योग और बिक्री मार्ट स्थापित किया जाएगा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Small scale industries and sales mart to be set up in Padchhu
विज्ञापन
एफपीओ धर्मपुर बना सहकारिता का रोल मॉडल
Trending Videos

शुगर कंट्रोल आटा और वर्मी कंपोस्ट खाद का किया जा रहा उत्पादन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। मंडी जिला का धर्मपुर एफपीओ प्रदेश में सहकारिता का सफल मॉडल बनकर उभरा है। बुधवार को बिलासपुर की लगभग डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों की महिलाओं के अध्ययन दल ने भराड़ी स्थित एफपीओ कार्यालय का दौरा किया। इसका उद्देश्य एफपीओ की कार्यप्रणाली और विकास मॉडल को समझना था।



यह भ्रमण कृषि सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान (शांगटी, शिमला) द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. शिवानी शर्मा और अनन्य चौहान ने किया। एफपीओ अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि 2022 में शुरू इस संगठन को 10 हजार एफपीओ योजना के तहत पूरी परियोजना सहायता मिली है और इसके 2000 से अधिक शेयरधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एफपीओ द्वारा हल्दी उत्पादन, हल्दी पाउडर, मोटे अनाज के उत्पाद, अचार, शुगर कंट्रोल आटा और वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन आदि मॉडल महिलाओं ने स्थापित किए है।कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही एनसीडीसी शिमला के सहयोग से पाड़छु में लघु उद्योग एवं बिक्री मार्ट स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने व्यवसाय योजना, गुणवत्ता, जैविक खेती और विपणन पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed