सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sourav Thakur becomes a Flying Officer in the Air Force.

Mandi News: सौरव ठाकुर वायुसेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sourav Thakur becomes a Flying Officer in the Air Force.
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर के तहत पाखरी गांव के सौरव ठाकुर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। इससे असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर और क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। सौरव ठाकुर को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता नेक राम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता के पद चिह्नों पर चलते हुए अब बेटे ने भी देश की सीमाओं की रक्षा का जिम्मा संभाला है। सौरव की माता नीलम ठाकुर गृहिणी हैं। मेधावी सौरव ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य गतिविधियों में आगे रहे हैं। वह असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर के वर्ष 2018 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने मार्च 2018 में 12वीं 95 प्रतिशत अंक विज्ञान संकाय में हासिल किए है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि सौरव ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर माता-पिता का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed