सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Strategy made in Sundernagar for Sister Shivani's program

Mandi News: सिस्टर शिवानी के कार्यक्रम को लेकर सुंदरनगर में बनाई रणनीति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Strategy made in Sundernagar for Sister Shivani's program
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सिस्टर शिवानी के 3 जून को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ब्रह्माकुमारी शाखा सुंदरनगर में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और रूपरेखा पर चर्चा की गई। अध्यक्षता सेवा केंद्र संचालिका शिखा दीदी ने की। कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क और अन्य माध्यमों के उपयोग पर विचार किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘संबंधों में समरसता’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य पारिवारिक व सामाजिक जीवन में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। बैठक में सदस्यों ने सुझाव साझा किए और प्रचार अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई। अंत में सभी के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed