फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sundernagar road collapse cement truck fell on house roof

Himachal News: मंडी में सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

Mon, 10 Aug 2026 04:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 10 Aug 2026 04:11 PM IST
सार

मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जय देवी गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह सड़क धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक नीचे एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक घायल हुआ है और उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क धंसने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
sundernagar road collapse cement truck fell on house roof
घर की छत गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जय देवी गुरुद्वारे के समीप सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक सीमेंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क धंस गई और वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से नीचे लुढ़कते हुए एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रक और मकान दोनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सड़क धंसने के कारणों की भी जांच कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed