फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Textile traders to be on mass leave from the 13th to the 16th.

Mandi News: 13 से 16 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कपड़ा कारोबारी

Thu, 06 Aug 2026 12:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
Textile traders to be on mass leave from the 13th to the 16th.
ऑनलाइन कारोबार से व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर की चर्चा
विज्ञापन

लोगों से स्थानीय बाजार से खरीदारी करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार को कपड़ा कारोबारियों की बैठक अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और ऑनलाइन कारोबार से स्थानीय व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। विनोद शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में आकर्षक ऑफर और भारी छूट के नाम पर कई बार ग्राहकों के साथ ठगी होती है। उत्पाद की गुणवत्ता, आकार और बिक्री के बाद सेवा को लेकर भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओंकार शर्मा ने लोगों से स्थानीय बाजार से खरीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि यहां उचित दाम पर बेहतर गुणवत्ता, सलाह, वस्त्रों की अदला-बदली और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध होती है। स्थानीय खरीदारी से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

बैठक में 13 से 16 अगस्त तक कपड़ा व्यापारियों के सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया। इससे पहले कारोबारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता को क्षेत्र में बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से स्थानीय व्यापार पर पड़ रहे असर संबंधी प्रस्ताव भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed