सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The command of the Panchayat Samiti President will be in the hands of a woman

Mandi News: महिला के हाथ होगी पंचायत समिति अध्यक्ष की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
The command of the Panchayat Samiti President will be in the hands of a woman
विज्ञापन
धर्मपुर बीडीसी चुनाव का रोस्टर जारी
Trending Videos

महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल में पंचायत समिति (बीडीसी) चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर के एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने पंचायत समिति धर्मपुर का चुनावी रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर के मुताबिक इस बार पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी। इससे क्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। रोस्टर जारी होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में सक्रियता बढ़ा दी है और राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। महिला वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने से कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि रोस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ तय किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने से पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे विकास कार्यों में नई सोच और प्राथमिकताओं को बल मिलेगा। अब रोस्टर जारी होने के बाद सभी की नजरें आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा वार्ड वार आरक्षण
सोहर, महिला,
धलारा, महिला,
स्योह, महिला,
तनेहड़, अनारक्षित
सिधपुर, अनुसूचित जाति,
दबरोट, अनारक्षित
सरी, अनारक्षित,
बनाल, अनुसूचित जाति,
गयूण, महिला,
टौरजाजर, अनुसूचित जाति महिला
चनौता, अनुसूचित जाति महिला,
सधोट, अनारक्षित,

पिपली भराड़ी, महिला,
घरवासड़ा, अनारक्षित,
चोलथरा, अनारक्षित,
ग्रयोह, अनारक्षित,
टिहरा, महिला,
तन्यार, महिला,
कमलाह, अनारक्षित,

देवगढ़, महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed