सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The group returned after paying obeisance to Baba Balaknath.

Mandi News: बाबा बालकनाथ के दर माथा टेककर लौटी टोली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
The group returned after paying obeisance to Baba Balaknath.
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बाबा बालकनाथ के प्रति अटूट आस्था के चलते 13 मार्च को चौथी बार पंडोह से 20 श्रद्धालुओं की टोली बाबा बालकनाथ मंदिर दयोटसिद्ध में दर्शन कर लौट आई है। तीन दिन की इस कठिन पैदल यात्रा पर निकली टोली ने बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार सुबह टोली पंडोह लौट आई है। पैदल यात्रा में गए श्रद्धालु कृष्ण सैनी, विशाल सूद, संजय शर्मा आदि ने बताया कि यह उनकी चौथी यात्रा थी। कई किलोमीटर पैदल चलने के कारण कई भक्तों के पैरों में छाले पड़ गए और रास्ते में बारिश के कारण भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु पार्थ वर्मा ने बताया कि चैत्र मास के उपलक्ष्य में पंडोह स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र मास के प्रत्येक रविवार को सुबह प्रभात फेरी और रात्रि भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन रहेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed