धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ और देव मेला धर्मपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। सोमवार को स्टार कलाकार कुमार साहिल और आशुतोष रघुवंशी ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से पूरा माहौल संगीतमय कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हर गीत पर दर्शक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्टार कलाकार कुमार साहिल ने गणेश वंदना से की गई। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। तू मुझे कबूल, तू तां फेर जट्ट दा प्यार गोरिये, गड्डी विच बेस चलदा, सूरज डूबा है यारों और डायमंड दी झांजर जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कई लोग अपनी सीटों पर ही थिरकते नजर आए। इससे पहले मंच संभालते हुए आशुतोष रघुवंशी ने अपने सुरीले अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों कच्चे धागे, तुम्हें दिल लगी, सोनिया जे तेरे नाल, सांसों की माला पे, कजरा मोहब्बत वाला, गिद्दा व नाटी की प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया।