सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The road is of highway status, but it is not free from potholes.

Mandi News: दर्जा हाईवे का, गड्ढों से बाहर नहीं निकली सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
The road is of highway status, but it is not free from potholes.
विज्ञापन
चंबा। केंद्र सरकार ने भले ही पठानकोट-भरमौर सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा दे दिया है लेकिन इस सड़क के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से बालू से लेकर बग्गा तक गड्ढों की भरमार है। एक तरफ जहां हाईवे पर कुरांह मोड़ के समीप गहरे गड्ढे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ भथला के समीप भी हालात सही नहीं हैं। जांघी से आगे सड़क का करीब तीस मीटर हिस्सा बेहद खस्ताहाल है। लोगों का कहना है कि वे इसके बारे में कई बार नेशनल हाईवे प्राधिकरण से तारकोल बिछाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों समेत वाहन चालकों में खासा रोष है। हैरानी की बात तो यह है कि नाली और नालों से निकाली गई मिट्टी को इन गड्ढों में भरा जा रहा है। बारिश के दिनों में यह मिट्टी बह जाती है। एनएच कर्मी उसी मिट्टी को सड़क पर फैलाकर समतल करते रहे। इससे न तो सड़क के गड्ढों की समस्या का समाधान हुआ और न ही नालियों की सफाई हुई। चालकों छोटू राम, बबलू कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, कमल कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि हाईवे किनारे पड़ी मिट्टी को ही गड्ढों में भरा जा रहा है। तारकोल की जगह गड्ढों को मिट्टी से भर कर काम चलाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का स्थायी हल निकालकर लोगों को राहत दिलाई जाए।
Trending Videos

नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि गड्ढों को फिलहाल भरने के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, बालू से बग्गा तक तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed