सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The strike had no effect, and patients continued to receive ambulance services.

Mandi News: हड़ताल का नहीं दिखा असर, मरीजों को मिलती रही एंबुलेंस सेवा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
The strike had no effect, and patients continued to receive ambulance services.
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सुचारु रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन के आह्वान और सीटू के बैनर तले 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने रविवार रात से हड़ताल शुरू कर दी। मगर सोमवार को मंडी जिला के अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में इसका कोई कोई असर नहीं दिखा। दिन भर एंबुलेंस सेवाएं गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और प्रसूता महिलाओं को घर तक छोड़ने में तैनात रही।
बीते वर्ष एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल खत्म होने पर एंबुलेंस कंपनी ने चालकों से लिखित में अनुबंध किया था। नौकरी जाने के डर से सभी चालक सेवाओं में तैनात रहे। जिला के 11 स्वास्थ्य खंडों में 28 चालक सेवारत रहे। जहां चालक हड़ताल पर गए वहां अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन की मदद से अतिरिक्त चालकों की सेवाएं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला के अस्पतालों में सभी चालक हड़ताल पर नहीं गए। 28 चालक अपनी नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जहां चालकों की कमी रही वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिरिक्त चालकों की सेवाएंं ली जा रही है।
लाइव:
स्थान: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, समय पूर्वाह्न 11:30 बजे, अस्पताल के मुख्य द्वार पर मरीजों व तीमारदारों की नियमित रूप से चहल कदमी रही। रोजाना की तरह मरीज कैश काउंटर और पर्ची काउंटर पर सुविधाएं लेते दिखे। सामान्य ओपीडी सहित, आपाताकल, ऑर्थों, शल्य, इंजेंक्शन, गायनी, चायल्ड, एक्स रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी रही।
समय 12:00 बजे, आपातकालीन गेट पर एंबुलेंस सेवा तैनात रही। चालक से बात करने पर पता चला कि सुबह से दो गंभीर रोगियों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। मंडी शहर के साथ लगते स्कोर से व्यक्ति पेड़ से गिर कर घायल हुआ था। जबकि एक गर्भवति महिला को आपातकाल में अस्पताल पहुंचाया। 108 व 102 एंबुलेंस चालक नियमित रूप से डयूटी कर रहे हैं।
समय 12:20 बजे, एमसीएच अस्पताल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस सेवाएं तैनात दिखी। हालांकि चालकों की हड़ताल की सूचना पाकर कुछ लोगों अपने स्तर पर मरीजों को अपने निजी वाहनों से घर ले जाते दिखे। कुल मिला कर चालकों की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं को कोई भी असर नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed