सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The strike has no impact on the ambulance service in Sundernagar.

Mandi News: सुंदरनगर में एंबुलेंस सेवा पर हड़ताल का असर नहीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
The strike has no impact on the ambulance service in Sundernagar.
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। 108 और 102 एंबुलेंस की हड़ताल का सुंदरनगर में कोई असर देखने को नहीं मिला है। सुंदरनगर सिविल अस्पताल की दोनों एंबुलेंस दिन-रात सेवाएं दे रही हैं। हड़ताल शुरू होने से पहले ही सिविल अस्पताल प्रबंधन ने एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के साथ बैठक कर ली थी। एसडीएम ने मरीजों की सुविधा के लिए अन्य विभागों से चालक तैनात कर दिए हैं। फिलहाल कृषि, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जल शक्ति विभाग और वन अकादमी से चार चालक तैनात कर दिए हैं। इनमें दो दिन को और दो रात को सेवाएं देंगे। एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि रविवार रात को दो मरीज नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल सुंदरनगर में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed