{"_id":"69b9465a568d89d7c706efae","slug":"three-divisions-of-the-jal-shakti-department-have-outstanding-electricity-bills-of-rs-2-crore-84-lakh-mandi-news-c-90-1-mnd1021-189479-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जलशक्ति विभाग के तीन मंडलों पर 2 करोड़ 84 लाख का बिजली बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जलशक्ति विभाग के तीन मंडलों पर 2 करोड़ 84 लाख का बिजली बिल बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर, सरकाघाट और बिलासपुर मंडल के साथ अन्य उपभोक्ताओं की सवा तीन करोड़ की देनदारी
जलापूर्ति योजनाओं और कार्यालयों के लंबे समय से न चुकाए गए बिलों की है राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के सलापड़ उपमंडल में करोड़ों रुपये के बिजली बिल बकाया हैं। इनकी वसूली के लिए उपमंडल ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। सिर्फ जलशक्ति विभाग पर ही 2.84 करोड़ रुपये का बकाया है। इसमें निहरी, सुंदरनगर, बलद्वाड़ा और बिलासपुर के जलशक्ति उपमंडल शामिल हैं। ये बकाया राशि इन क्षेत्रों की जलापूर्ति योजनाओं और कार्यालयों के लंबे समय से न चुकाए गए बिलों की है।
इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं में घरेलू श्रेणी में 14.26 लाख, व्यावसायिक में 9.50 लाख, बड़े उद्योगों में 7.55 लाख और बल्क सप्लाई श्रेणी में 5.24 लाख रुपये का बकाया है। कुल मिलाकर विद्युत उपमंडल सलापड़ को करीब 3.5 करोड़ रुपये वसूलने हैं।
विद्युत बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब किसी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर नियमों के अनुसार बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बकाया राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुनीश राव सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल सलापड़ ने बताया कि लंबित बिलों की वसूली के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
Trending Videos