सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three specialist doctors from Jogindernagar Hospital will go for SRship studies.

Mandi News: एसआरशिप की पढ़ाई के लिए जाएंगे जोगिंद्रनगर अस्पताल के तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Three specialist doctors from Jogindernagar Hospital will go for SRship studies.
विज्ञापन
पैथोलॉजी, रेडियोलॉजिस्ट, गायनी विशेषज्ञ चिकित्सकों की फिर खलेगी कमी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल से एक साथ तीन विशेषज्ञ चिकित्सक एसआरशिप (सीनियर रेजिडेंसी) की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में हैं। इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
जानकारी के अनुसार पैथोलॉजी विभाग से डॉ. प्रणव, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. नेहा और गायनी विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेंजिन ने एसआरशिप के लिए आवेदन किया है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये चिकित्सक हिमाचल प्रदेश के नेरचौक, टांडा, हमीरपुर या चंबा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। स्वीकृत 19 पदों में से सात पद कई महीनों से रिक्त चल रहे हैं। हड्डी, आंख, चर्म और बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण कई मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है।
मरीजों के तीमारदार अनिता, कमल, विनोद कुमार और सुरेश का कहना है कि अस्पताल में खाली पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद जल्द भरे जाने चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस संबंध में अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि एसआरशिप के लिए आवेदन करने वाले चिकित्सकों की काउंसलिंग प्रक्रिया अभी लंबित है।
बॉक्स
मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि एक साथ तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के एसआरशिप के लिए आवेदन करने की जानकारी मिली है। इस विषय पर एसएमओ से चर्चा कर मरीजों के हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही खाली पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed