{"_id":"69b297ed9fe8c5f8a0082088","slug":"video-mandi-trainees-enraged-over-the-closure-of-the-bed-course-at-vallabh-college-mandi-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स बंद करने पर भड़के प्रशिक्षु, शिक्षा मंत्री के समक्ष धरने पर बैठे, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स बंद करने पर भड़के प्रशिक्षु, शिक्षा मंत्री के समक्ष धरने पर बैठे, मिला आश्वासन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:09 PM IST
Link Copied
वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड का कोर्स बंद होने पर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष प्रदर्शन करके इस कोर्स को दोबारा बहाल करने की गुहार लगाई। शर्तों को पूरा न कर पाने के चलते हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड के कोर्स को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस कॉलेज में बीएड की 100 सीटें हैं। यहां बीएड का कोर्स कर रहे प्रशिक्षु अब बीच मंझधार में फंस कर रह गए हैं। यूनिवर्सिटी ने इन्हें दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है। इस बात को लेकर बीएड प्रशिक्षु भड़क गए हैं। वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसी कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और उनके समक्ष बीएड प्रशिक्षुओं ने धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। बीएड प्रशिक्षु शेष राम, रितिका ठाकुर और प्रिक्षु ने बताया कि अचानक से इस तरह का फैसला लेकर यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें पूरी तरह से मंझधार में फंसा दिया है। यहां इन्हें सरकारी खर्च पर शिक्षा मिल रही थी जबकि दूसरे कॉलेजों में जाने पर इन्हें ज्यादा फीस और अन्य खर्चों की भरपाई करनी पड़ेगी। इन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरातें हुए प्रदेश सरकार से इस कोर्स को फिर से बहाल करने की मांग उठाई है। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और जिला के नेताओं ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वे शिमला में सीएम के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखकर कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।