फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Torrential midnight rain terrifies residents; water enters shops.

Mandi News: आधी रात की मूसलाधार बारिश ने डराए लोग, दुकानों में घुसा पानी

Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Torrential midnight rain terrifies residents; water enters shops.
जोगिंद्रनगर शहर में सड़क में हुए जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद
जोगिंद्रनगर में नदी-नाले उफान पर, एक पशुशाला ढही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार आधी रात हुई मूसलाधार बारिश से लोग सहम गए। तेज बारिश के साथ नदी-नाले उफान पर आ गए। गुगली, मच्छयाल और रणा खड्ड में जलस्तर बढ़ने से कई परिवार पूरी रात जागते रहे। सुबह हालात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश का सबसे अधिक असर मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे क्षेत्रों में देखने को मिला। कई दुकानों में पानी घुस गया, जबकि पुलिस थाना चौक, कन्या विद्यालय और रेलवे स्टेशन के आसपास सड़कों पर मलबा जमा हो गया। लोगों को सुबह दुकानें खोलने से पहले सफाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश से सड़क नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग के जोगिंद्रनगर, बैजनाथ और पधर मंडल की छह सड़कें बंद हो गईं। विभाग ने युद्धस्तर पर काम कर सुबह तक पांच सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दीं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार विभाग को करीब 21.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रुब्बल पंचायत में मुलू राम की पशुशाला ढह गई, जिससे लगभग 40 हजार रुपये की क्षति हुई। हालांकि, कोई व्यक्ति या पशु इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर खड्डों के तेज बहाव की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए और बढ़ते जलस्तर के कारण पूरी रात चिंता में रहे।

एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखे हुए है। मझारनू-कुंडूनी-कुफरू सड़क पर आंशिक भूस्खलन हुआ लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed