सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Union asks government to pay pending medical bills

लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करे सरकार : संघ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Union asks government to pay pending medical bills
विज्ञापन
डीए एरियर की शेष राशि भी जल्द जारी करने की मांग उठाई
Trending Videos

रिवालसर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन रिवालसर जोन की बल्ह इकाई की बैठक रविवार को रिवालसर पंचायत घर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बल्ह इकाई के प्रधान कुलदीप गुलेरिया ने की। जिला प्रधान हरीश शर्मा और जोन उपाध्यक्ष टेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला और खंड प्रधानों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन बकाया, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और कम्यूटेशन का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही एक प्रतिशत डीए एरियर की शेष राशि भी जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान भी सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार जल्द करने की मांग की गई। पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में इस विषय पर उपमंडलाधिकारी बल्ह के साथ भी बैठक की जाएगी, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक में बल्ह इकाई के उपप्रधान ढमेश्वर राम सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed