{"_id":"6a3043e00a1270daf20b18d3","slug":"warning-of-bus-services-coming-to-a-halt-from-june-24-mandi-news-c-90-1-ssml1025-200784-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 24 जून से बसों के पहिये थामने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 24 जून से बसों के पहिये थामने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी बस अड्डा में अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग करते चालक-परिचालक यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक-परिचालक यूनियन ने लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने की स्थिति में 24 जून से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी परिसर में आयोजित गेट मीटिंग में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बसों के पहिये थाम दिए जाएंगे।
गेट मीटिंग में चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर, परिचालक यूनियन के प्रधान प्रीत महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य चालक-परिचालक यूनियन 9 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में गेट मीटिंग आयोजित कर कर्मचारियों को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत करा रही है।
विज्ञापन
राज्य इकाई के मीडिया सचिव ललित राजपूत ने कहा कि यूनियन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही है लेकिन अब तक अन्य यूनियनों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रात्रि ड्यूटी के ओवरटाइम का भुगतान, 50 हजार रुपये की लंबित एरियर किस्त जारी करना और पिछले 75 माह से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है।
अन्य विभागों के कर्मचारियों को मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर किया जा रहा है, जबकि परिवहन कर्मचारियों के मामलों में लगातार देरी हो रही है। बैठक में संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।