फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water of Rewalsar Lake is being contaminated by ducks.

Mandi News: बत्तखों से दूषित हो रहा रिवालसर झील का जल

Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water of Rewalsar Lake is being contaminated by ducks.
प्रशासन से बत्तखों को शिफ्ट करने की मांग
विज्ञापन

श्री नैना देवी मंदिर समिति ने जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर की प्रसिद्ध पवित्र झील में पल रही बत्तखों के कारण जल प्रदूषित होने का मामला सामने आया है। हिंदू, बौद्ध और सिख धर्मों की साझा आस्था के इस केंद्र को लेकर श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर समिति ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत सौंपकर करीब 50 बत्तखों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

समिति का कहना है कि बत्तखों के मलमूत्र और पंखों से झील का पानी लगातार गंदा हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। व्यापार मंडल प्रधान नरेश कुमार, योग राज, जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर, विखम ठाकुर और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि रिवालसर झील के जल का वर्षों से आचमन, प्रसाद और मांगलिक कार्यों में गंगाजल की तरह उपयोग होता रहा है, लेकिन अब यह जल आचमन योग्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रिवालसर के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed