{"_id":"6a2e8dddd9b0b05b20084524","slug":"we-will-not-let-degree-college-sandhol-close-down-under-any-circumstances-rajat-thakur-mandi-news-c-90-1-mnd1011-200678-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज संधोल को किसी सूरत में बंद नहीं होने देंगे : रजत ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज संधोल को किसी सूरत में बंद नहीं होने देंगे : रजत ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहा, जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे लंबी लड़ाई, 17 जून को संधोल बंद का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। डिग्री कॉलेज संधोल को बंद करने और उसकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास का भाजपा संधोल इकाई ने कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि डिग्री कॉलेज संधोल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यदि कॉलेज की व्यवस्था से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है या इसे कमजोर करने का प्रयास किया जाता है, तो इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलेज के अस्तित्व को बचाने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। 17 जून को संधोल बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान बाजार बंद रखने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों तथा व्यापार मंडल के सहयोग से आक्रोश प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।संधोल क्षेत्र के लोगों ने वर्षों के संघर्ष के बाद इस कॉलेज की स्थापना करवाई थी और आज यह संस्थान सैकड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि कॉलेज से जुड़े सभी संशयों को तत्काल दूर किया जाए तथा संस्थान में आवश्यक स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।