सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wheat and vegetable crops destroyed by storm, farmers demand compensation

Mandi News: अंधड़ से गेहूं और सब्जियों की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat and vegetable crops destroyed by storm, farmers demand compensation
लडभड़ोल में तेज तूफान से गेहूं की फसल हुई बरबाद। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल में खेतों में बिछी गेहूं की फसल, नगदी फसलों को भी नुकसान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में अंधड़ और बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं से खेतों में लहलहा रही गेहूं की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र के किसानों में रमेश कुमार, दान सिंह, राजदीप चौहान, शेषा देवी, शारदा देवी, सपना देवी ने बताया कि पिछले कई माह की कड़ी मेहनत और लागत के बाद गेहूं की फसल पकने के कगार पर थी। लेकिन, इस बेमौसमी अंधड़ ने खेतों में खड़ी फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया। फसल के जमीन पर गिर जाने से फसल खराब होने और उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है। इससे किसानों में निराशा और चिंता का माहौल है। गेहूं के साथ-साथ क्षेत्र में उगाई जा रही नगदी फसलें भी खराब हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन और सरकार से मदद की अपील की है। कृषि प्रसार अधिकारी लडभड़ोल विनोद नायक ने बताया कि इस पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। जिन फसलों का केसीसी बनाया गया है, उस पर मुआवजे का प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed