सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   With the divine permission, it will be easy to have darshan of the gods every year on Mahashivratri.

Mandi News: महाशिवरात्रि में देव अनुमति से हर वर्ष आसानी से होंगे देवों के दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
With the divine permission, it will be easy to have darshan of the gods every year on Mahashivratri.
विज्ञापन
भव्य देव शृंखला का किया जाएगा आयोजन : उपायुक्त
Trending Videos

सर्व देवता समिति की बैठक के बाद बोले उपायुक्त अपूर्व देवगन
सर्व देवता समिति ने शिवरात्रि के भव्य आयोजन के लिए किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बुधवार को सर्व देवता सेवा समिति की बैठक के बाद कहा कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में अब हर वर्ष देव अनुमति से भव्य देव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। सर्व देवता सेवा समिति, देव समाज और सभी की सहमति से पड्डल मैदान के चारों ओर सीढ़ियों पर देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिसे देव भ्रमण शृंखला का नाम दिया गया था। इस व्यवस्था को सभी ने सराहा है और इसे इसी तरह जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य देवी-देवताओं के बैठने की उचित व्यवस्था करना और श्रद्धालुओं को दर्शनों में सुगमता प्रदान करना है। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त मंडी के प्रयासों से महाशिवरात्रि में पहली बार इस तरह की व्यवस्था सफलतापूर्वक की जा सकी है और अब इसे परंपरा के रूप में जारी रखा जाएगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि के भव्य आयोजन और देव भ्रमण शृंखला के लिए उपायुक्त मंडी को सम्मानित भी किया गया।
सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने सामुदायिक भवनों और सराय निर्माण के लिए भूमि स्वीकृतियों पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त मंडी के प्रयासों से अब तक 9 स्थानों पर भूमि स्वीकृत हो चुकी है, जबकि 43 मामलों में प्रक्रिया जारी है। करीब आधा बीघा भूमि देवी-देवताओं के मंदिर के साथ सामुदायिक भवनों और सराय निर्माण के लिए मिलने से वहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed