सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman injured in car accident in Magrugala referred to AIIMS

Mandi News: मगरूगला में कार हादसे में घायल महिला एम्स रेफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in car accident in Magrugala referred to AIIMS
विज्ञापन
हादसे में एक व्यक्ति की हो गई थी मौत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली-छतरी मार्ग पर मगरूगला के पास झालरू कैंची के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात भारी बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। इसी दौरान कुल्लू जिले के सेयोबाग (डाकघर बबेली) निवासी अमित गौतम (34), पुत्र अमर सिंह, अपनी आल्टो कार से गुजर रहे थे। मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में अमित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने महिला को एम्स रेफर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed