सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women should unite against drug addiction and social evils: Deepak

नशे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट हों महिलाएं : दीपक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women should unite against drug addiction and social evils: Deepak
विज्ञापन
सरस्वती महिला मंडल ने सम्मेलन में प्रस्तुत किया वर्षभर का विवरण
Trending Videos

मंडी। सदर विधानसभा क्षेत्र के सदयाणा पंचायत में मंगलवार को सरस्वती महिला मंडल का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पारंपरिक टोपी और शॉल पहनाकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
महिला मंडल की प्रधान ज्योति नेगी ने मंडल की वर्षभर की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि दीपक शर्मा ने महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला मंडल समाज की वह सशक्त इकाई है, जो परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने नशे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महिलाओं की एकजुटता की आवश्यकता पर जोर देते हुए महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया। सभी महिलाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद यश कांत कश्यप, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अनिल शर्मा, हेम राज, प्रकाश चंद, मान सिंह, कश्मीर सिंह, रिशव गुलेरिया और परिणीति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed