{"_id":"69ba7d08e81e9186bf087d63","slug":"video-mandi-prof-anupama-singh-urges-students-to-embrace-discipline-and-positive-thinking-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रो. अनुपमा सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रो. अनुपमा सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:53 PM IST
लंबाथाच स्थित गवर्नमेंट कॉलेज सराज में बुधवार को 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में स्थानीय संस्कृति और प्रतिभा की झलक साफ देखने को मिली, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. जया ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ, डॉ. दलीप, डॉ. कटारिया, डॉ. यामिनी, पीटीए अध्यक्ष धनेश्वरी, पुष्पा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।