Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Grand Celebration of Shiv Mahapuran at the Mata Chandi Temple Complex in the Uttarshal Region Starting March 19
{"_id":"69ba6c815aa8a0288805af4f","slug":"video-mandi-grand-celebration-of-shiv-mahapuran-at-the-mata-chandi-temple-complex-in-the-uttarshal-region-starting-march-19-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: उत्तरशाल क्षेत्र माता चंडी मंदिर परिसर में 19 मार्च से शिव महापुराण का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: उत्तरशाल क्षेत्र माता चंडी मंदिर परिसर में 19 मार्च से शिव महापुराण का भव्य आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:42 PM IST
Link Copied
उत्तरशाल क्षेत्र में मां चंडी के पावन दरबार में 19 मार्च से शिव महापुराण एवं कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर के पुजारी निशु ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ चंडी के आशीर्वाद एवं आदेशानुसार यह शिव महापुराण उत्तरशाल क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। वर्तमान में मंदिर परिसर में तैयारियों का कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोग, जागृति महिला मंडल, चंडिका महिला मंडल, युवक मंडल, देव कमेटी के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण बढ़-चढ़कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस धार्मिक कथा में जिला मंडी के प्रसिद्ध एवं प्रदेशभर में ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य पंकज शर्मा जी श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम के तहत 26 मार्च को देव आदि ब्रह्मा जी एवं देव नारायण जी का आगमन होगा, जबकि 27 मार्च को शिव महापुराण का विधिवत समापन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।