सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women's empowerment gets a new direction: Manchali

महिलाओं के सशक्तीकरण को मिली नई दिशा : मांचली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women's empowerment gets a new direction: Manchali
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मंडी। भाजपा जिला महामंत्री मांचली ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है और भारत महिला-नेतृत्व विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा। मुद्रा योजना, जन धन योजना और स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, जबकि लखपति दीदी जैसी पहल ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया और महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं हुए। महिलाएं अब जागरूक हैं और केंद्र सरकार की नीतियां ही उन्हें वास्तविक सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed