सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women's reservation in local bodies will be decided on March 30.

Mandi News: निकायों में 30 मार्च को तय होगा महिला आरक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women's reservation in local bodies will be decided on March 30.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर, नगर पंचायत बड़सर, नगर पंचायत भोटा और नगर पंचायत भोरंज के विभिन्न वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की प्रक्रिया 30 मार्च को बचत भवन हमीरपुर में पूर्ण होगी। वार्डों का आरक्षण ड्रॉ के माध्यम से तय किया जाएगा।

उपायुक्त ने इस ड्रॉ की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों की नियुक्तियां कर दी हैं। आदेश जारी करते हुए बताया कि इन पांचों निकायों की प्रक्रिया के लिए एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर और जिला राजस्व अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के अलावा नगर निगम हमीरपुर की आरक्षण प्रक्रिया के लिए प्रबुद्ध नागरिकों में राजेश ठाकुर, सुमन भारती और डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, नगर परिषद सुजानपुर के लिए डॉ. देशराज, राजकुमार और मनोज कुमार को मनोनीत किया गया है। नगर पंचायत भोटा के लिए शरण प्रसाद, अश्वनी कुमार और संजय कुमार की नियुक्ति की गई है। नगर पंचायत बड़सर के लिए विशाल राणा, किशोरी लाल और आनंद आदर्श का मनोनयन किया गया है। नगर पंचायत भोरंज के लिए संजय कुमार, विनोद कुमार और वीना देवी को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed