सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Amritsar

Mandi News: युवक की अमृतसर में संदिग्ध हालात में मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Amritsar
विज्ञापन
पुलिस ने सहयोगी दो युवकों को लिया हिरासत में
Trending Videos

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक युवक की अमृतसर के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने दो सहयोगी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने साजिश के तहत मौत की आशंका जताई है। यह मामला नशे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में तथ्य जुटा रही है।
मृतक युवक की पहचान हीरा लाल उर्फ संजू (28) निवासी बदेहड़ डाकघर मोहन घाटी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। वह बीते चार दिन पहले हीरा लाल जोगिंद्रनगर क्षेत्र से ही संबंध रखने वाले दो अन्य युवकों के साथ अमृतसर पहुंचा था। यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने अमृतसर से जोगिंद्रनगर पहुंचे युवक के शव की संदिग्ध हालात में मौत की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद अमृतसर से जोगिंद्रनगर एंबुलेंस में पहुंचे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अपनी जांच आगे बढ़ाई। जोगिंद्रनगर से अमृतसर पहुंचे दो सहयोगी युवकों को भी हिरासत में लेकर स्थानीय अस्पताल में मेडिकल की औपचारिकताओं को पूरा किया गया। साथ ही शव का भी पोस्टमार्टम भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी चौंतड़ा के तहत आने वाले बदेहड़ गांव के 28 साल के युवक की मौत पर तीन बहनों ने अमृतसर में उनके भाई के साथ पहुंचे युवकों पर संगीन आरोप लगाए हैं। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे।
बहनों का आरोप, पधर ले जाने का जिक्र कर अमृतसर में ले गए सहयोगी
विकास खंड चौंतड़ा के बदेहड़ गांव के युवक हीरा लाल की मौत पर तीनों बहनों में शामिल राधा, मीरा और रेखा का आरोप है कि बीते करीब चार दिन पहले बाइक सवार दो युवक उनके घर में आए और उनकी बाइक को पधर में किसी काम को लेकर ले जाने का जिक्र किया। तीन दिन बाद अमृतसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आ गई। उन्होंने कहा कि उनके भाई के कपड़े भी खून से सने हुए पाए गए और सहयोगी युवकों का बिना नंबर का दोपहिया वाहन भी उनके घर के आंगन में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed