सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 candidates withdrew their names in Ani

Rampur Bushahar News: आनी में 20 प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी में पंचायती राज चुनावों का राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। इस विकास खंड में वीरवार को नामांकन वापसी प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के लिए एक, उपप्रधान पद के लिए पांच और वार्ड सदस्य पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार अब शुक्रवार अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी का अंतिम अवसर रहेगा। इसके बाद सभी पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के लिए चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची चुनाव चिह्न सहित जारी कर दी जाएगी। इस बीच जिला परिषद के बखनाओ और लझेरी वार्डों में मुकाबला बेहद दिलचस्प बनता जा रहा है। दोनों वार्डों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आमने-सामने हैं। हालांकि, पंचायत चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े जाते, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता और समर्थित चेहरों की मौजूदगी ने चुनाव को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया है। यही कारण है कि लोगों की नजर अब इस बात पर टिक गई है कि इन प्रतिष्ठित वार्डों में आखिर किस दल समर्थित उम्मीदवार के सिर जीत का ताज सजेगा। उधर, विकास खंड आनी की 36 ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पदों के लिए भी अंदरखाने जोड़-तोड़ और रणनीतिक समीकरणों का दौर तेज हो गया है।
रातभर चल रहा बैठकों सिलसिला
ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक बैठकों का सिलसिला जारी है। समर्थकों और उम्मीदवारों के बीच वार्ड स्तर पर समीकरण साधने की कोशिशें चल रही हैं ताकि मजबूत दावेदारों की जीत सुनिश्चित की जा सके। कई पंचायतों में मुकाबला त्रिकोणीय होने से चुनाव और अधिक रोचक हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अंतिम समय में होने वाले समीकरण कई सीटों पर परिणाम बदल सकते हैं। अब सबकी निगाहें 15 मई के बाद जारी होने वाली अंतिम उम्मीदवार सूची और चुनाव चिह्नों पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed