{"_id":"6a05bf398d892ef1f10e77ba","slug":"two-panchayats-of-nerwa-will-now-get-plenty-of-water-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160241-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बौर प्रथम चरण उठाऊ पेयजल योजना 12 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बौर प्रथम चरण उठाऊ पेयजल योजना 12 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेरवा की दो पंचायतों को अब मिलेगा भरपूर पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। बौर प्रथम चरण उठाऊ पेयजल योजना 12 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गई है। इस पेयजल योजना का सफल परीक्षण कर लिया गया है। योजना के परीक्षण के बाद अब सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे पंचायत बौर और बगैन के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2014 में शुरू हुई यह पेयजल योजना अब जाकर पूरी तरह से संचालित हो पाई है। क्षेत्र में पिछले लंबे समय से गंभीर जल संकट बना हुआ था। हालात ऐसे थे कि लोगों को पांच-पांच दिन बाद पानी मिल रहा था। सूखे जैसे हालात के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब योजना के शुरू होने से करीब 15 वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। योजना के सफल संचालन के लिए डोगरा कंस्ट्रक्शन और सुरेंद्र हंसरेटा के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है। बताया गया कि अंतिम भुगतान लंबित होने जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अधूरा कार्य पूरा कर योजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिजली बोर्ड के सहयोग को भी इस सफलता का अहम आधार बताया गया। विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित पूरी टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने योजना के शुरू होने पर खुशी जताते हुए संबंधित विभागों और कार्य से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos