{"_id":"6a05af5fe5a820a2a604c582","slug":"students-of-hindi-and-english-departments-were-made-aware-in-the-workshop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160219-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पढ़ाई के दबाव और तनाव से बचने के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पढ़ाई के दबाव और तनाव से बचने के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में हिंदी और अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. हिंदी और अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों को कार्यशाला में किया जागरूक
. आलोचनात्मक सोच का विकास और समस्याओं के निवारण को जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हिंदी और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला के पहले दिन हिंदी विभाग की सहायक प्रो. अंजलि नेगी ने तनाव प्रबंधन पर विचार साझा किया। कार्यशाला में बताया कि आज के समय में विद्यार्थियों में जो तनाव और उनकी मानसिक स्थिति है, उस पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दबाव और तनाव से बचने के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी है। जिस तरह से विद्यार्थी असफलता, पढ़ाई के दबाव, परीक्षा का डर और समय की कमी से तनाव महसूस कर रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या, समय प्रबंधन, संतुलित आहार और योग की जरूरत है। परिवार और शिक्षकों से बातचीत से तनाव कम किया जा सकता है। कार्यशाला के दूसरे दिन अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रो. राजेश नेगी ने विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच के विकास एवं समस्याओं के हल पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनके साथ चर्चा में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अच्छी किताबें पढ़कर अपने अंदर आलोचनात्मक सोच का विकास कर सकता है और समस्याओं को हल कर सकता है। कार्यशाला के अंतिम दिन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रो. डॉ. सतपाल खुंद ने विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संप्रेषण एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी जब कल समाज में जाएगा, तो समाज की सेवा करेगा। अच्छा शिक्षक, अच्छा डॉक्टर, अच्छा इंजीनियर और अच्छा नेता तभी बनेगा, जब वो अपनी सॉफ्ट स्किल पर कार्य करेगा। प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने अंग्रेजी और हिंदी विभाग को इस कार्यशाला के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का अपने संदेश से मार्गदर्शन किया। इस कार्यशाला के समापन में महाविद्यालय के प्रो. राजेश नेगी, प्रो. सतपाल खुंद, प्रो. अंजलि नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos