सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   32 CCTV cameras have been out of order for 11 months in Jagatkhana Panchayat

Rampur Bushahar News: व्यवस्था की आंख में मोतियाबिंद, कैसे सुरक्षा पर हो नजर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
32 CCTV cameras have been out of order for 11 months in Jagatkhana Panchayat
जगातखाना पंचायत में 11 माह से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे। संवाद
विज्ञापन
. जगातखाना पंचायत में 11 माह से ठप पड़े 32 सीसीटीवी कैमरे
Trending Videos

. संवेदनशील जगातखाना और चाटी पुल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे जरूरी
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। रामपुर शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में 11 महीने से 32 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।
यहां व्यवस्था की आंख में ही मोतियाबिंद है, कैसे सुरक्षा पर नजर होगी। आपराधिक घटनाओं और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की विशेष जरूरत है, लेकिन आज तक प्रशासन ने इन सीसीटीवी कैमरों को ठीक नहीं करवाया। क्षेत्र के लोग पुलिस प्रशासन से कई बार सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, शरारती तत्व और हुड़दंगी रात में वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निरमंड विकास खंड के तहत आने वाली जगातखाना पंचायत से लेकर थाचवा और चाटी क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। सबसे अधिक परेशानी रामपुर शहर को जोड़ने वाले जगातखाना पुल और शहर के नए बस अड्डे को जोड़ने वाले चाटी पुल के पास आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कैमरे चालू हों तो आपराधिक घटनाओं के वक्त जांच में मदद मिलेगी, लेकिन कैमरे खराब होने से पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
रामपुर में शुरू होने वाला फाग मेला
रामपुर शहर में जिला स्तरीय फाग मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में कैमरे दुरुस्त होने चाहिए, ताकि शरारती तत्वों, हुड़दंगियों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। जल्द कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि जगातखाना पंचायत में सीसीटीवी कैमरे खराब होने की सूचना मिली है। जल्द ही खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article