सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The court in Rampur is being decorated to welcome Minister Vikramaditya Singh

Rampur Bushahar News: रामपुर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के स्वागत के लिए सजने लगा दरबार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद में यूथ एंड आइकॉन अवॉर्ड मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मनाएंगे जश्न
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने यूथ एंड आइकॉन का सम्मान दिया है। सम्मान पाने के बाद पहली बार रामपुर पहुंच रहे मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत होगा। रामपुर के राज दरबार परिसर में मंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामपुर के प्रवेशद्वार भैंरा खड्ड से लेकर पदम महल परिसर तक कई स्थानों पर मंत्री का स्वागत किया जाएगा। रविवार को रामपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मंत्री के स्वागत को लेकर चर्चा की। 3 मार्च को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने गृह क्षेत्र रामपुर पहुंचेंगे। बीते दिसंबर माह में मंत्री को ब्रिटिश संसद से मिले सम्मान को लेकर रामपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उनके आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सभी अग्रणी संगठनों की ओर से मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। पदम महल परिसर में इस दौरान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रविवार को रामपुर में शहरी कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत स्थल, जनसभा आयोजन, स्वागत जुलूस और विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। व्यवस्थाओं को देखते हुए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त समर्थकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। मंत्री के स्वागत को लेकर पदम महल परिसर को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed