{"_id":"69a59d2b297c0c8f3702ae56","slug":"video-holi-celebrations-in-full-swing-in-sangla-valley-tourists-arrive-in-large-numbers-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सांगला घाटी में होली उत्सव की धूम, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सांगला घाटी में होली उत्सव की धूम, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक
जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी में इन दिनों तीन दिवसीय होली उत्सव की धूम है। उत्सव के लिए विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। घाटी के नाग मंदिर में यह उत्सव मुख्य रूप से मनाया जा रहा। स्थानीय लोग और पर्यटक मंदिर में एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। साथ ही डीजे धुनों में नृत्य भी किया जा रहा है। वहीं, कुछ पुरुष रामायण महाकाव्य के पात्रों का वेश धारण किए हैं। वह नाग मंदिर से जुलूस का नेतृत्व करते हुए एक गांव से दूसरे गांव जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। जुलूस के दौरान स्थानीय व्यंजन और फासुर नामक पारंपरिक शराब भी परोसी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।