सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Introductory meeting of BJP Ex-Employee Cell Rampur on March

Rampur Bushahar News: भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ रामपुर की 6 मार्च को परिचय बैठक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की 6 मार्च को पहली परिचय बैठक रामपुर में होगी। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला महासू संयोजक बलदेव ग्रैक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भाजपा मंडल रामपुर पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ बुद्धि सिंह चौहान ने बताया कि बैठक मेहता गेस्ट हाउस खोपड़ी में सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बैठक में कौल सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान और रामपुर मंडल महासचिव दिनेश खमराल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला महासू के सहसंयोजक, मंडल रामपुर, सराहन, ननखड़ी के संयोजक और सहसंयोजक भाग लेंगे। उन्होंने सभी से अधिक संख्या में आकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article