{"_id":"69a6e0aef5f810770c0ba988","slug":"woman-injured-in-collision-with-pickup-referred-to-igmc-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-155380-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिकअप की टक्कर से महिला घायल, आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिकअप की टक्कर से महिला घायल, आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में चिड़गांव बाईपास पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू के नए बस अड्डे के पास चिड़गांव बाईपास सड़क पर पिकअप ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। हादसा मंगलवार अपराह्न 3:00 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार जांगला उपतहसील की गुमना गांव निवासी 55 वर्षीय मोहन देवी रोहड़ू किसी काम से आई थी। सामान खरीदने के बाद वापस घर के लिए बस के इंतजार में बाईपास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान एक पिकअप ने टक्कर मार दी। लोगों ने महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालात में आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल रोहड़ू के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के सिर में चोट के कारण उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को मौके से हिरासत में ले लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos