सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A blood donation camp will be held in Rampur on Virbhadra Singh's birth anniversary

Rampur Bushahar News: वीरभद्र सिंह की जयंती पर रामपुर में लगेगा रक्तदान शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता दिवंगत वीरभद्र सिंह की तिरानवेवीं जयंती के मौके पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से 5वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। 23 जून को रामपुर के राजदरबार परिसर में सुबह 9:00 बजे से यह शिविर लगेगा। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद ने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी और सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सभी बूथ के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से रक्तदान करने की अपील की है। इनके अलावा महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई इकाई, सेवादल, इंटक, कारदार और मोतमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सदस्य, नगर परिषद के पार्षदों से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article