{"_id":"6a2aaa05911e2058f30da88a","slug":"anganwadi-workers-in-kumarsain-trained-on-excellent-preparation-strategies-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-162247-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी के बताए तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमारसैन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कमाल की तैयारी पर दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर समर मेला-2026 कमाल की तैयारी अभियान के तहत लगाया गया। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के तरीके बताए गए। इसके अलावा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक सीखने का वातावरण बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. राजेश काल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविर में 47 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और चार सुपरवाइजरों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना है। उन्हें विद्यालय में प्रवेश के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। अभियान के तहत चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में समर मेला-1 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, अभिभावक विशेष रूप से माताएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी। मेलों में खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भाषा विकास, बौद्धिक क्षमता, सामाजिक-भावनात्मक विकास, गणितीय पूर्व तैयारी और शारीरिक विकास का आकलन किया जाएगा। बच्चों को सीखने की प्रगति का विवरण देने वाला रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे अभिभावकों को बच्चों की विकासात्मक स्थिति समझने में सहायता मिलेगी। समर मेला आयोजन के बाद 4 से 6 सप्ताह तक अभिभावकों को व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से बच्चों के साथ घर पर की जा सकने वाली सरल, रोचक और शिक्षण-सहायक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।